National
द्वारका में विजयादशमी का भव्य आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 221 फीट ऊंचे रावण का दहन
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली (द्वारका)। द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की 15वीं रामलीला के रावण दहन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वह 221 फीट ऊंचे रावण के पु
लेखक Digital Desk163K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली (द्वारका)। द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की 15वीं रामलीला के रावण दहन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वह 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करेंगी। आयोजन के लिए मंच को सोमनाथ मंदिर की थीम पर सजाया गया है।
सोसायटी के चेयरमैन एवं मुख्य संरक्षक आकाश राजेश गहलोत ने बताया कि इस बार जेन जी के युवा कलाकार रामायण के विभिन्न पात्रों का अभिनय किया । आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है।



