राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के परिगाम गांव में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर के भीतर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान 70 वर्षीय जानी बेगम के रूप में हुई है।
पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। बताया गया है कि उस समय महिला का बेटा फज्र की नमाज अदा करने के लिए नजदीकी मस्जिद गया हुआ था।