National
हाथ में कैन्युला और नाभि में क्लिप के साथ रुद्रपुर में कार के नीचे छोड़ी गई बच्ची की मौत, दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । सिंह कालोनी की चर्च रोड पर कार के नीचे नवजात बच्ची को छोड़कर जाने वाले अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। बच्ची के बाएं हाथ में कैन्युला लगा था और नाभि में क्लिप लगी हुई थी।
लेखक Digital Desk100K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। सिंह कालोनी की चर्च रोड पर कार के नीचे नवजात बच्ची को छोड़कर जाने वाले अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। बच्ची के बाएं हाथ में कैन्युला लगा था और नाभि में क्लिप लगी हुई थी।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उच्च उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई है। वहीं, बच्ची को छोड़ बाइक से फरार दो महिलाओ को पुलिस ने पकड़ लिया है। 40 सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। अब इनसे पूछताछ की जा रही।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


