वरूण त्रिवेदी, गुरुग्राम। त्योहारों और रोजमर्रा की जरूरतों में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पटौदी और हेली मंडी क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया।
रविवार शाम को की गई कार्रवाई के दौरान विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों से 12 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।