National
बंगाल: दुर्गापूजा पास घोटाले में गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे इंद्रनील सेन, मांगी अग्रिम जमानत
राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल के पूर्व मंत्री व गायक इंद्रनील सेन ने दुर्गापूजा पास बिक्री में भ्रष्टाचार के मामले में अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इससे पहले गत 15 अक्टूबर को कलकत्ता हाई कोर्ट ने उनक
लेखक Jagran News105K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल के पूर्व मंत्री व गायक इंद्रनील सेन ने दुर्गापूजा पास बिक्री में भ्रष्टाचार के मामले में अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इससे पहले गत 15 अक्टूबर को कलकत्ता हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
गिरफ्तारी की आशंका के बीच उन्होंने शीर्ष अदालत से राहत मांगी है। दुर्गापूजा के दौरान सुप्रीम कोर्ट में अवकाश होने के कारण मामले की सुनवाई अदालत खुलने के बाद होने की संभावना है।



