जागरण संवाददाता, पटना। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला मोड़ के पास सोमवार को खाना बनाने के दौरान छोटा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। तेज धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया।
धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल पर जुटे लोग