डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के पाश एरिया हजरतगंज में युवा व्यवसायी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत की मुख्य आरोपित उसकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे की 11 दिन से फरारी के बाद लखनऊ पुलिस बेहद दबाव में है। सैकड़ों थाने पार कर लखनऊ के नेपाल और फिर नेपाल से लखनऊ होकर आगरा होकर हजारों किलोमीटर का सफर करने वाली श्रद्धा दुबे मीडिया को तो मिल जाती है, लेकिन लखनऊ पुलिस अभी भी खाली हाथ है।