शमीम मंसूरी, नानौता। कस्बे में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में 1927 से चली आ रही रामलीला की परंपरा इस वर्ष भी उत्साह के साथ जारी है। इस बार भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतले मुस्लिम कारीगर खुर्शीद अहमद भारती और उनकी टीम ने तैयार किए हैं।
गंगा-यमुना की तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र में होली, दीपावली और ईद जैसे त्योहार सभी समुदाय मिलकर मनाते हैं। विभिन्न घटनाओं के बावजूद नानौता में आपसी सौहार्द की परंपरा कायम रही है।