National
पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: गुब्बारे बेचकर घर लौट रहे साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। बीसलपुर के रामलीला रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गुब्बारा विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत
लेखक Digital Desk53K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। बीसलपुर के रामलीला रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गुब्बारा विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वजन के अनुसार, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बीसलपुर के गजरौला निवासी 39 वर्षीय रामासरे गुब्बारे बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया गया कि वह रविवार को आसपास के गांवों में गुब्बारे बेचने के लिए साइकिल से निकले थे।



