डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। सरसों का साग, दाल मखनी, कढ़ी पकौड़ा और अमृतसरी छोले... इन पंजाबी व्यंजनों का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। अब पंजाब के रेडी टू ईट सफेद छोले और राजमा भी विदेशियों को आकर्षित कर रहे हैं, जोकि किसानों के लिए भी मुनाफे का सौदा है।
यही वजह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेरिस में चल रही दुनिया की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खाद्य प्रदर्शनी एसआईएएल में मार्कफेड के लोकप्रिय ब्रांड सोहणा के तहत दो नए उत्पाद कैन्ड सफेद छोले और कैन्ड राजमा लॉन्च किए हैं।