National
यूपी के बिजनौर में नांगल जट और झालू समाज ने मृत्युभोज को बताया सामाजिक कुप्रथा, बंद करने का लिया निर्णय
जागरण संवाददाता, बिजनौर। गांव नांगल जट स्थित हनुमान मंदिर में जाट समाज की बैठक में मृत्युभोज बंद करने का निर्णय लिया गया। किसान नेता बिट्टू चौधरी ने कहा कि मृत्युभोज जैसी प्रथाओं के कारण शोकग्रस्त परिवारों पर अनावश्यक आर
लेखक Ajeet Chaudhary173K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बिजनौर। गांव नांगल जट स्थित हनुमान मंदिर में जाट समाज की बैठक में मृत्युभोज बंद करने का निर्णय लिया गया। किसान नेता बिट्टू चौधरी ने कहा कि मृत्युभोज जैसी प्रथाओं के कारण शोकग्रस्त परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है। कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति कुरीतियां निभाने में नहीं बल्कि समय के साथ सकारात्मक बदलाव अपनाने में है।
वक्ताओं ने मृत्युभोज जैसी प्रथाओं को छोड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर धन खर्च करने की अपील की।



