National
बंगाल में भगदड़ के खौफ के बीच पंडाल दर्शन जारी, कदम-कदम पर सतर्कता
विशाल श्रेष्ठ, कोलकाता। कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना ने लोगों को विचलित किया है, लेकिन उनके कदम थमे नहीं हैं। रविवार को सप्तमी के दूसरे दिन भी महानगर के पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों की भीड़ उम
लेखक Jagran News159K पढ़े गए

विशाल श्रेष्ठ, कोलकाता। कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना ने लोगों को विचलित किया है, लेकिन उनके कदम थमे नहीं हैं। रविवार को सप्तमी के दूसरे दिन भी महानगर के पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। फर्क बस इतना था कि इस बार उत्साह के साथ सतर्कता भी कदमताल करती नजर आई। लोग भीड़ का रुख भांपकर आगे बढ़ रहे थे। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर विशेष सावधानी बरत रहे थे और अधिक भीड़ वाले रास्तों पर जाने से बचने की कोशिश कर रहे थे।



