जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा-एनसीआर में आगामी दिनों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद 18 अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियों में कमी आई है।
आगामी दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं। हालांकि अक्टूबर के अंतिम दिनों में मौसम फिर करवट ले सकता है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 24 अक्टूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।