जागरण संवाददाता, बागेश्वर। महाअष्टमी पर बाबा बागनाथ की नगरी दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। सरयू-गोमती संगम के दोनों तटों पर हजारों दीपों की झिलमिलाहट के बीच मां सरयू की भव्य आरती हुई। दीपदान और आतिशबाजी से सजी शाम को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू घाट पहुंचे। देर रात तक घाट आस्था और उल्लास से सराबोर रहा।
रंग-बिरंगी रोशनी के बीच हुई आरती में श्रद्धालुओं ने मां सरयू का आशीर्वाद लिया। इसके बाद नदी के दोनों तटों पर दीपदान किया गया।