डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के बाद रविवार रात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से उनके घर पर मुलाकात की। उन्होंने अभिनेता और उनके परिवार को राज्य सरकार की ओर से पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
मुलाकात की तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ के हाथ पर पट्टी बंधी दिखी और उनके कंधे तथा छाती पर भी मरहम-पट्टी लगी थी। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने बताया कि घटना के दौरान पांच राउंड फायरिंग हुई थी, लेकिन अभिनेता सुरक्षित हैं।