National
14 हजार फीट ऊंचे चरागाहों से दिल्ली के फैशन रैंप तक पहुंचा पश्मीना, लद्दाख के लोगों ने जीता दिल; हर तरफ हो रही तारीफ
राज्य ब्यूरो, जम्मू। लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र के करीब 14 हजार फीट ऊंचे चरागाहों से निकलकर पश्मीना की महीन चमक रविवार को जब दिल्ली के फैशन रैंप पर पहुंची, तो उसके साथ सदियों पुरानी परंपरा, स्थानीय समुदायों का हुनर और आत
लेखक Naveen Sharma87K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, जम्मू। लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र के करीब 14 हजार फीट ऊंचे चरागाहों से निकलकर पश्मीना की महीन चमक रविवार को जब दिल्ली के फैशन रैंप पर पहुंची, तो उसके साथ सदियों पुरानी परंपरा, स्थानीय समुदायों का हुनर और आत्मनिर्भरता की नई उम्मीदें भी सामने आईं।
लैक्मे फैशन वीक और फैशन डिजाइन काउंसिल आफ इंडिया (एफडीसीआई) के संयुक्त आयोजन में 18 अक्टूबर को प्रस्तुत ‘द फिफ्थ सीजन : ए फैशन स्टोरी फ्राम लद्दाख’ ने लद्दाख की समृद्ध वस्त्र विरासत को समकालीन फैशन के साथ जोड़ते हुए एक ऐसी कहानी पेश की, जिसके केंद्र में केवल परिधान नहीं, बल्कि उन्हें गढ़ने वाले लोग भी थे।
इस प्रस्तुति की खासियत रही चांगथांग के कारीगरों की भागीदारी। कठिन जलवायु में पाली जाने वाली स्थानीय चांगरा बकरियों से प्राप्त महीन रेशे को पश्मीना में बदलने की प्रक्रिया पशुपालकों, कताई करने वालों, बुनकरों और महिला कारीगरों के पीढ़ियों से चले आ रहे ज्ञान पर आधारित है।