National
आगरा के तीन दोस्तों की मौत: इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट के 38 मिनट बाद हुई सक्षम की मृत्यु, दिल्ली से आया था साहिल
जागरण संवाददाता, आगरा। सहारनपुर में पेट्रोल पंप पर शनिवार रात 2:10 बजे सक्षम ने इंस्टाग्राम पर थार गाड़ी के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। जिसके 38 मिनट बाद ही रात 3:10 पर गाड़ी के डिवाइडर से टकराने पर सक्षम समेत तीनों मित्रो
लेखक Ali Abbas150K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। सहारनपुर में पेट्रोल पंप पर शनिवार रात 2:10 बजे सक्षम ने इंस्टाग्राम पर थार गाड़ी के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। जिसके 38 मिनट बाद ही रात 3:10 पर गाड़ी के डिवाइडर से टकराने पर सक्षम समेत तीनों मित्रों की जान चली गई। शनिवार सुबह हादसे की खबर घर पहुंचने पर स्वजन और मित्रों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। सक्षम की इंस्टाग्राम पर हादसे से कुछ देर पहले शेयर की गई मुस्कराते फाेटो देख स्वजन और मित्र रो रहे थे। साहिल को दिल्ली से मौत यहां पर खींचकर ले आई थी। वह पांच दिन के लिए अपने पैतृक आवास की देखभाल के लिए आया था।



