प्रकाश कुमार, समस्तीपुर। जलवायु परिवर्तन से खेती को बचाने के लिए 14.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से राज्य के 24 जिलों के 1200 गांवों (120 प्राथमिक, 1080 द्वितीयक) में कार्यक्रम चलेगा। हर जिले में बीज गुणन प्रक्षेत्र के पांच गांवों को जलवायु अनुकूल बनाया जाएगा।
इन प्राथमिक पांच गांवों के आसपास के नौ-नौ गांवों को द्वितीयक गांव के रूप में चयनित किया जाएगा। यहां के किसानों को प्राथमिक गांवों में बुलाकर आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन और जलवायु अनुकूल खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा।