नीरज अम्बष्ठ, रांची। विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चे सामान्य बच्चों के साथ सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर सकें, इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत समावेशी शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भी ऐसे बच्चों के लिए सुलभ और समावेशी शिक्षा पर जोर दिया गया है।
राज्य में वर्तमान स्थिति यह है कि सरकारी स्कूलों में नामांकित कुल बच्चों में ऐसे बच्चों की हिस्सेदारी एक प्रतिशत भी कम 0.67 प्रतिशत ही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एक बैठक में राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पदाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए विशेष बच्चों की पहचान कर सामान्य स्कूलों में उनका नामांकन सुनिश्चित करने को कहा है।