National
पीएमसीएच टीबी-चेस्ट विभाग में शिक्षकों की कमी, डिग्री की मान्यता पर संकट
डॉ. नलिनी रंजन, पटना। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के टीबी एवं चेस्ट विभाग में प्राध्यापकों के पद रिक्त होने से मेडिकल की पढ़ाई और डिग्री की मान्यता पर संकट गहराने लगा है।
लेखक Nalini Ranjan48K पढ़े गए

डॉ. नलिनी रंजन, पटना। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के टीबी एवं चेस्ट विभाग में प्राध्यापकों के पद रिक्त होने से मेडिकल की पढ़ाई और डिग्री की मान्यता पर संकट गहराने लगा है।
विभाग के एक प्राध्यापक डॉ. पीके अग्रवाल पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि विभागाध्यक्ष डॉ. बीके चौधरी इसी महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
ऐसे में विभाग में प्राध्यापकों के पद खाली होने की स्थिति बन रही है। इससे राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के मानकों के अनुसार, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के संचालन और मान्यता पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।



