National
जम्मू में किश्तवाड़ बाईपास का 436.37 करोड़ रुपये का ठेका रद, दो साल तक निविदाओं में हिस्सा नहीं ले सकेंगी कंपनियां
राज्य ब्यूरो, जम्मू। राष्ट्रीय राजमार्ग-244 के पैकेज-चार के तहत किश्तवाड़ बाईपास परियोजना में देरी और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहने पर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने
लेखक Naveen Sharma72K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, जम्मू। राष्ट्रीय राजमार्ग-244 के पैकेज-चार के तहत किश्तवाड़ बाईपास परियोजना में देरी और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहने पर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने 436.37 करोड़ रुपये का ठेका समाप्त कर दिया है।
निगम ने मैसर्स एपीएस हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड और मैसर्स यूनिक कंस्ट्रक्शन के संयुक्त उद्यम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित कंपनियों और अनुबंध के दायरे में आने वाले पक्षों पर दो वर्ष का प्रतिबंध भी लगाया है। इस अवधि में वे निगम की निविदाओं में व्यक्तिगत रूप से या संयुक्त उद्यम के माध्यम से भाग नहीं ले सकेंगे।
एनएचआईडीसीएल के जम्मू भौगोलिक मंडल के उप महाप्रबंधक (तकनीकी) आशीष गुप्ता की ओर से जारी नोटिस में अनुबंध की धारा 23.1 के तहत ठेका समाप्त करने का उल्लेख है।
एनएचआईडीसीएल के जम्मू भौगोलिक मंडल के उप महाप्रबंधक (तकनीकी) आशीष गुप्ता की ओर से जारी नोटिस में अनुबंध की धारा 23.1 के तहत ठेका समाप्त करने का उल्लेख है।



