National
कलकत्ता में भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में कटिहार पुलिस, दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा सख्त, भीड़ पर पैनी नजर
संवाद सहयोगी, कटिहार। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गापूजा के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए कटिहार जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।
लेखक Rajeev Choudhary56K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, कटिहार। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गापूजा के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए कटिहार जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।
शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए कटिहार शहर के प्रमुख दुर्गा मंदिरों और 58 चयनित पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।



