जागरण संवाददाता रांची। दुर्गा पूजा के मेले में खरीदारी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में बंगाल से आए रंग-बिरंगे तोरण महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। घरों के दरवाजों की सजावट के लिए महिलाएं अपनी पसंद के तोरण खरीद रही हैं।
50 से 100 रुपये की कीमत में उपलब्ध इन तोरणों की मांग है। त्योहार के अवसर पर घरों को सजाने के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं मेले में भगवान शिव के स्वरूप शिवलिंग भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।