National
मसूरी में छुट्टियों का आनंद: दिन में सामान्य, शाम को बाजारों में पर्यटकों की रौनक
जागरण कार्यालय, मसूरी। चार दिनों की छुट्टियों का मसूरी व समीपवर्ती पर्यटक स्थलों पर पहुंचे पर्यटक यहां के खुशगवार मौसम और सुबह शाम की हल्की ठंड का बखूबी आनंद ले रहे हैं। रविवार को भी पर्यटकों की आमद जारी रही लेकिन जो पर्
लेखक Surat Singh Rawat120K पढ़े गए

जागरण कार्यालय, मसूरी। चार दिनों की छुट्टियों का मसूरी व समीपवर्ती पर्यटक स्थलों पर पहुंचे पर्यटक यहां के खुशगवार मौसम और सुबह शाम की हल्की ठंड का बखूबी आनंद ले रहे हैं। रविवार को भी पर्यटकों की आमद जारी रही लेकिन जो पर्यटक यहां पहले आये थे उनका अपने शहरों की ओर लौटना भी जारी रहा।
रविवार को सुबह से लेकर दिन ढलने तक मसूरी का यातायात सामान्य ही रहा और जाम जैसी स्थिति ज्यादा नहीं रही, लेकिन दिन ढलते ही अचानक किंक्रेग-गांधी चौक- कैम्पटी रोड़ पर जाम लगना शुरू हो गया।



