डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में गंभीर ढांचागत विफलता और हादसों को लेकर दो राजमार्ग निर्माण कंपनियों के विरुद्ध हाल ही में जोड़ा गया ‘विनाशकारी विफलता’ (केटेस्ट्रोफिक फेल्योर) से जुड़ा कड़ा प्रविधान लागू किया है।
'केटेस्ट्रोफिक फेल्योर' में किसी फ्लाईओवर या अंडरपास का गिरना, निर्माण के दौरान किसी हिस्से के गिरने से लोगों की मौत या निर्माण में खामी की वजह से नियम में तय लंबाई से अधिक हिस्से का बंद होना शामिल होता है।