National
कानपुर में सांसदों-विधायकों से चर्चा के बाद तय होंगे मतदेय स्थल, सूची में अपना व परिवार के सदस्यों का नाम दर्ज कराएं
जागरण संवाददाता, कानपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदेय स्थलों के सम्भाजन और पुनर्व्यवस्थापन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत 18 अक्टूबर तक जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन क
लेखक Digital Desk134K पढ़े गए
-1792343510764.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, कानपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदेय स्थलों के सम्भाजन और पुनर्व्यवस्थापन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत 18 अक्टूबर तक जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण और नए मतदेय स्थल बनाने के लिए भवनों का चिह्नांकन भी किया जाएगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सांसद-विधायकों के साथ बैठक कर मतदेय स्थल तय किए जाएंगे।



