National
इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुईं बसंत सोरेन के निधन की झूठी खबरें, झामुमो ने किया खंडन; सिंगापुर में चल रहा इलाज
राज्य ब्यूरो, रांची। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई तथा दुमका के विधायक बसंत सोरेन के निधन की झूठी खबरें तेजी से प्रसारित हुईं। झामुमो ने बाद में अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर इन झूठी खबरों का पूर
लेखक Neeraj Ambastha172K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, रांची। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई तथा दुमका के विधायक बसंत सोरेन के निधन की झूठी खबरें तेजी से प्रसारित हुईं। झामुमो ने बाद में अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर इन झूठी खबरों का पूरजोर खंडन किया।
साथ ही सवाल किया कि क्या संवदेनाएं और जिम्मेदारी खत्म हो रही है। मुख्यमंत्री के अनुज के अस्वस्थ होने की खबर को बिना तथ्यों की जांच किए जिस तरह का माहौल बनाया गया, वह बेहद चिंताजनक है।



