जागरण संवाददाता, आगरा। लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे पुलिस से बचकर आगरा में भी आई थी। शनिवार को उसकी लोकेशन आगरा मे मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन तब तक वह अगले ठिकाने के लिए निकल चुकी थी।
वह एक वरिष्ठ अधिवक्ता से मिली थी और किसी दूसरे मामले में कोर्ट में समर्पण के लिए उनसे बात की थी। रविवार को एक बार फिर उसके आगरा में आने की जानकारी होने पर पुलिस सक्रिय हाे गई। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने जाल बिछा लिया है। श्रद्धा पर लखनऊ पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।