National
फिरोजाबाद में बेटी को पहिये के नीचे रखकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश, ढाबा संचालक का पुलिस पर हमला
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। रामलीला चौराहे के पास काठ बाजार में रविवार दोपहर ढाबा संचालक से लकड़ी का सामान बेचने वाले युवक की कहासुनी हो गई। ढाबा संचालक और उसके भाइयों ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने ढाबा संचालक के भाइय
लेखक Neelesh Kumar51K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। रामलीला चौराहे के पास काठ बाजार में रविवार दोपहर ढाबा संचालक से लकड़ी का सामान बेचने वाले युवक की कहासुनी हो गई। ढाबा संचालक और उसके भाइयों ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने ढाबा संचालक के भाइयों को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया तो संचालक ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी।
कढ़ाई में खौलता गर्म तेल पुलिसकर्मियों पर फेंका। इस पर पुलिसकर्मियों ने पीछे हटकर खुद को बचाया। पुलिस वाहन को रोकने के लिए चार माह की बेटी को गाड़ी के पहिये के नीचे रखकर वह खुद भी लेट गया। पुलिस ने ढाबा संचालक सहित तीन भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



