National
हैदराबाद के एक कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरा, छात्रा की मौत
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद के बाहरी इलाके नादेरगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइट लगाने वाला ढांचा (लाइटिंग ट्रस) गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई और लगभग 16 अन्य लोग घायल हो गए। यह ह
लेखक Digital Desk86K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद के बाहरी इलाके नादेरगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइट लगाने वाला ढांचा (लाइटिंग ट्रस) गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई और लगभग 16 अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा शनिवार रात एमवीएसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अचानक लाइटिंग ट्रस गिर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा नारायणदास सोना गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह वानापर्थी जिले की रहने वाली थी।



