राकेश कुमार महतो, धनबाद। दुर्गोत्सव को लेकर धनबाद में आकर्षक पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हैं। इस बार पंडालों में विविध थीम के जरिए कला, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
सरायढेला स्टील गेट में तीन विशाल मोर के साथ आदिवासी जीवनशैली की झलक दिखेगी। झारखंड मैदान में अंडमान-निकोबार के आदिवासी शीश महल की थीम आकर्षण का केंद्र है।