National
छत्तीसगढ़: चलती कार के बोनट पर लेटी महिला, दो ने दरवाजों पर लटककर किया डांस; रील बनाने जोखिम में डाली जान
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रील बनाने की सनक में तीन महिलाओं ने चलती कार पर खतरनाक स्टंट किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लेखक Digital Desk161K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रील बनाने की सनक में तीन महिलाओं ने चलती कार पर खतरनाक स्टंट किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में गरबा वाली पोशाक पहनी एक महिला कार के बोनट पर लेटी नजर आ रही है, जबकि दो अन्य महिलाएं कार के दोनों तरफ के दरवाजों पर लटककर डांस कर रही हैं। वीडियो में दुर्गा पंडाल तक जाने वाले मार्ग पर सजावट के लिए लगाई गई झालरें भी दिखाई दे रही हैं।



