National
फिरोजाबाद में दीपावली से पहले रेडीमेड बाजार में रौनक, ब्रांडेड कपड़ों की बढ़ी मांग; अभी से खरीदारी कर रहे लोग
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। भाई साहब ऐसा कुर्ता दिखाओ जो इस जींस पर अच्छा लगे और त्योहार का अहसास भी हो। हल्की कढ़ाई वाला हो तो दिखाओ। रंग हल्का पीला या गुलाबी हो तो बात ही क्या..।
लेखक Yogesh Chauhan104K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। भाई साहब ऐसा कुर्ता दिखाओ जो इस जींस पर अच्छा लगे और त्योहार का अहसास भी हो। हल्की कढ़ाई वाला हो तो दिखाओ। रंग हल्का पीला या गुलाबी हो तो बात ही क्या..।
शास्त्री मार्केट में रविवार दोपहर तीन युवक रेडीमेड कपड़े की एक दुकान पर कर्मचारी से इसी तरह बातचीत करते दिखे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद दीपावली है। उस समय भीड़ रहती है। कपड़े लेने ही हैं। इसलिए अभी से खरीदारी कर रहे हैं। अभी दुकानों पर पूरा स्टाक है तो पसंद के कपड़े भी आसानी से मिल जाते हैं।



