National
मेटा को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट प्रमोशन सिस्टम में करने होंगे बदलाव, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की मालिक कंपनी मेटा को निर्देश दिया है कि उसके रिकमेंडेशन सिस्टम के कारण यूजर्स को किसी एक या सीमित नैरेटिव यानी विचारधारा से जुड़ी सामग्री ही बार-बार न दिखा
लेखक Digital Desk65K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की मालिक कंपनी मेटा को निर्देश दिया है कि उसके रिकमेंडेशन सिस्टम के कारण यूजर्स को किसी एक या सीमित नैरेटिव यानी विचारधारा से जुड़ी सामग्री ही बार-बार न दिखाई जाए।
इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 10 अक्टूबर को जारी सलाह में भ्रामक सामग्री पर निगरानी बढ़ाने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वाली पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।



