National
वृद्धावस्था पेंशन अब दो किस्तों में आएगी, 45 दिन का रहेगा अंतराल; बुजुर्गों को मिलेगी सहूलियत
जागरण संवाददाता, मथुरा। वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब तीन माह की पेंशन एक साथ मिलने के बजाय दो किस्तों में दी जाएगी। दोनों किस्तों के बीच 45 दिन का अंतराल रहेगा। प्रत्येक किस्
लेखक Rakesh Kumar Sharma192K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मथुरा। वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब तीन माह की पेंशन एक साथ मिलने के बजाय दो किस्तों में दी जाएगी। दोनों किस्तों के बीच 45 दिन का अंतराल रहेगा। प्रत्येक किस्त में लाभार्थियों के बैंक खाते में 1500 रुपये भेजे जाएंगे। जिले में 68 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन का लाभ मिलेगा।
पेंशन की धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे बुजुर्गों को पेंशन प्राप्त करने में सहूलियत होगी। नई व्यवस्था के तहत तीन माह की कुल तीन हजार रुपये की पेंशन दो किस्तों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी। 80 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों की त्रैमासिक पेंशन में राज्य और केंद्र सरकार का अंश 1500-1500 रुपये है।



