National
गाजीपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी किशोर लापता, ताड़ीघाट पुल पर मिली साइकिल; अपहरण की आशंका से हड़कंप
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के समनापुर रौजा निवासी किशोर दिव्यांश यादव रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह घर से ताइक्वांडो खेलने के लिए साइकिल लेकर निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौट
लेखक Suryakant Tripathi136K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के समनापुर रौजा निवासी किशोर दिव्यांश यादव रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह घर से ताइक्वांडो खेलने के लिए साइकिल लेकर निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने तलाश शुरू की तो ताड़ीघाट पुल पर बीच सड़क उसकी साइकिल लावारिस हालत में खड़ी मिली। किशोर का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच आफ मिलने से परिजन अनहोनी की आशंका में परेशान हैं। उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है।



