राज्य ब्यूरो, मुंबई। सिने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई है। जुहू स्थित पुष्पा पार्क के आसपास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अभिनेता की कार को निशाना बनाते हुए सात राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।
घटना के दौरान टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोगों के घायल होने की खबर है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में एक संदिग्ध को सांताक्रूज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त मोहित गर्ग के अनुसार टाइगर श्रॉफ फुटबाल खेलने के बाद अपने ड्राइवर के साथ घर लौट रहे थे।