जागरण संवाददाता, मेरठ। अमूमन 15 सितंबर तक बरसात का सीजन समाप्त हो जाता था और निर्माण कार्य शुरू हो जाते थे, लेकिन इस बार अक्टूबर में भी बरसात हो गई। जिसके कारण बैकफुट पर आना पड़ रहा है। सारे टेंडर निकल चुके हैं। बहुत सारे वर्क आर्डर जारी हो चुके हैं। उम्मीद है कि अब बरसात नहीं होगी। सप्ताह भर में निर्माण, मरम्मत और गड्ढा भरने का काम तेजी पकड़ेगा।