National
आरएसएस के राकेश लाल ने विजयदशमी पर स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित
जागरण संवाददाता, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन के बाद अब समाज जागरण का कार्य और तेज करना होगा। संघ का काम पूरा नहीं हुआ है, बल्कि अब इसकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। समाज की रक्षा और देश के भविष्य
लेखक Digital Desk118K पढ़े गए
-1792358469317.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन के बाद अब समाज जागरण का कार्य और तेज करना होगा। संघ का काम पूरा नहीं हुआ है, बल्कि अब इसकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। समाज की रक्षा और देश के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए स्वयंसेवकों को निस्वार्थ भाव से लगातार कार्य करने की जरूरत है। यह बातें आरएसएस के क्षेत्र सामाजिक सदभाव संयोजक राकेश लाल ने विजयदशमी उत्सव के अवसर पर अपने संबोधन में कही।
कार्यक्रम का आयोजन रविवार को रांची के कांके रोड स्थित गांधीनगर में किया गया था। मौके पर महानगर संघचालक पवन मंत्री भी उपस्थित थे। इसके साथ ही रविवार को रांची महानगर में एचईसी सहित दर्जनों स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राकेश लाल ने कहा कि समाज में सामूहिक शक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना का भाव मजबूत करने की आवश्यकता है।



