National
रेलवे प्रशासन ध्यान दे! देवबंद और सकौती में रुकती हैं कई खास ट्रेनें... खतौली में स्टापेज नहीं
संवाद सहयोगी जागरण. खतौली (मुजफ्फरनगर)। दैनिक यात्री संघ ने खतौली स्टेशन महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। यात्रियों ने रेल मंत्रालय को शिकायती पत्र दिए, लेकिन कोई ध्यान नहीं जा रहा है। बताया कि खतौली
लेखक Basant Gautam170K पढ़े गए

संवाद सहयोगी जागरण. खतौली (मुजफ्फरनगर)। दैनिक यात्री संघ ने खतौली स्टेशन महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। यात्रियों ने रेल मंत्रालय को शिकायती पत्र दिए, लेकिन कोई ध्यान नहीं जा रहा है। बताया कि खतौली स्टेशन टिकट ब्रिकी के मामले में सकौती से बहुत आगे है।
दैनिक रेल यात्री संघ खतौली के रमेश चंद ने बताया कि आधा दर्जन ट्रेनों का स्टापेज देवबंद और सकौती में है, जबकि खतौली में उनका ठहराव नहीं है। यहां से ट्रेनें सीधे निकल जाती हैं। इन ट्रेनों का ठहराव न होने से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों और तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।



