जागरण संवाददाता, नारनौल। खरीफ सीजन की खरीद को सुचारु रूप से चलाने के लिए नई अनाज मंडी नारनौल में 19 से 24 अक्टूबर तक बाजरे की खरीद प्रक्रिया के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी नुकुल यादव ने बताया कि बाजार की खरीद को सुचारू रूप से चलाने के लिए गांवों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
बदलाव किए गए शेड्यूल के अनुसार 19 अक्टूबर को दौचाना (जो पहले शेड्यूल में नहीं जोड़ा गया था), खत्रीपुर, खोडमा, किरारोद अफगान तथा कोजिदां के किसानों की फसल की खरीद की जाएगी।