जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच साउंड सिस्टम जब्त किए जाने की कार्रवाई ने नरकटियागंज में विवाद खड़ा कर दिया। देवी स्थान मंदिर प्रांगण स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में प्रशासन की कार्रवाई से नाराज श्रद्धालुओं ने रविवार को पूजा-अर्चना रोक दी।
पंडाल का गेट बंद कर दिया गया और लोग सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगे। देखते ही देखते दूसरे पूजा पंडालों की समितियां भी समर्थन में उतर आईं। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।