राजीव, दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड में स्थित ऐतिहासिक मंदिरों का गांव मलूटी में दुर्गापूजा मनाने की परंपरा भी खास और अनूठी है। तंत्र-मंत्र व साधना की धरती मलूटी गांव के छय तरफ भाग में रहने वाले श्रद्धालु आज भी दुर्गा देवी को भैंसे, भेड़, पाठा, कुमड़ा व गन्ना की बलि देते हैं।
विभिन्न हिस्सों में बंटा मलूटी गांव के ग्रामीण बांग्ला संस्कृति से दुर्गापूजा करते हैं। यहां के सेवानिवृत्त शिक्षक कुमुदवरण राय बताते हैं कि मलूटी में देवी का आह्वान षष्ठी के दिन बोधन पूजन से करने की परंपरा है।