संवाद सूत्र, अकबरनगर (भागलपुर)। Bhagalpur Education Department Show Cause To Dead Teachers: सरकारी महकमों की फाइलें जब आंख मूंदकर दौड़ती हैं, तो ऐसे कारनामे सामने आते हैं कि सिर पकड़ने के सिवा कोई चारा नहीं बचता।
भागलपुर में शिक्षा विभाग का डिजिटल सिस्टम ऐसा 'चमत्कारी' निकला कि जो शिक्षक साल भर पहले ही दुनिया छोड़ चुके हैं, विभाग उन्हें आज भी अपनी फाइलों में बाकायदा 'ऑन ड्यूटी' मानकर बैठा है।