जागरण संवाददाता, सितारगंज (ऊधम सिंह नगर)। नानकमत्ता के सिद्धा गांव में घर पर पथराव और हवाई फायरिंग की सूचना मिलने पर लौट रहे सतनाम सिंह की उनके चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। रास्ते में घेरकर सतनाम के सीने में गोली मारी गई थी।
गंभीर हालत में उन्हें सरकारी अस्पताल से रुद्रपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुख्य आरोपित चचेरे भाई समेत छह लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।