जागरण संवाददाता, महराजगंज। शारदीय नवरात्र की नवमी और दशहरा पर्व पर नगर क्षेत्र में यातायात सुचारु रखने के लिए भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। 19 अक्टूबर को दुर्गा नवमी और 20 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर शहर में भीड़ बढ़ने की आशंका है।
इसके मद्देनजर दोनों दिन सुबह 10 बजे से रात 2 बजे तक भारी और व्यावसायिक वाहनों का नगर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से प्रमुख मार्गों पर जाम लग सकता है।