National
भारत के सामने तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में अध्यक्ष पद बरकरार रखने की बड़ी चुनौती, 122 सदस्य देशों की नजर
आदित्य राज, गुरुग्राम। वैश्विक स्तर पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभा रहा भारत अब अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आइएसए) के अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार अपना नेतृत्व
लेखक Aditya Raj72K पढ़े गए

आदित्य राज, गुरुग्राम। वैश्विक स्तर पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभा रहा भारत अब अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आइएसए) के अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार अपना नेतृत्व बरकरार रखने की चुनौती का सामना करेगा।
दो से पांच नवंबर तक दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले आइएसए सम्मेलन में 122 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी प्रस्तावित है। इस दौरान अध्यक्ष पद के चुनाव पर दुनिया की नजर रहेगी। भारत अब तक दो बार इस पद पर निर्विरोध चुना गया है।



