National
मोहाली में क्लर्क, हेल्पर और डाटा एंट्री ऑपरेटर्स से लिया जा रहा कुली-मजदूरों का काम; आयोग से हस्तक्षेप की मांग
जागरण संवाददाता, मोहाली। सरकारी बोर्ड के मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में हेल्पर, क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर और चपरासी के पदों पर वर्षों से काम कर रहे करीब 160 कर्मचारियों से भारी सामान उठवाने, पुराना फर्नीचर हटाने औ
लेखक Vishal Mittal141K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मोहाली। सरकारी बोर्ड के मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में हेल्पर, क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर और चपरासी के पदों पर वर्षों से काम कर रहे करीब 160 कर्मचारियों से भारी सामान उठवाने, पुराना फर्नीचर हटाने और सफाई कराने का मामला सामने आया है।
डेलीवेज कर्मचारी यूनियन ने इसे कर्मचारियों पर दबाव बनाने की कार्रवाई बताते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग और अल्पसंख्यक आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है। यूनियन के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से बोर्ड प्रबंधन ने करीब 160 कर्मचारियों को सात टीमों में बांटकर विभिन्न शाखाओं में पुराना सामान इकट्ठा करने, लोहे-लकड़ी का सामान हटाने, अलमारियां उठाने और सफाई करने का काम सौंपा है।



