National
बस्ती में हाइवे पर सड़क हादसा, रोडवेज बस से टकराई कार; 2 लोगों की हालत गंभीर
जागरण संवाददाता, बस्ती। गोरखपुर-अयोध्या हाइवे पर गलत लेन पर जा रही एक कार रोडवेज बस से टकराकर कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। जिसके चलते चालक सहित 2 लोग घायल हो गये। परसरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के सामने रवि
लेखक Mahendra Tripathi Tripathi194K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बस्ती। गोरखपुर-अयोध्या हाइवे पर गलत लेन पर जा रही एक कार रोडवेज बस से टकराकर कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। जिसके चलते चालक सहित 2 लोग घायल हो गये। परसरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के सामने रविवार शाम करीब 5 बजे वन-वे किए गए हाईवे पर रोडवेज बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह डिवाइडर से टकराकर रुक गई। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बस्ती-अयोध्या लेन पर यातायात वन-वे होने के दौरान यह हादसा हुआ। दुर्घटना में कार चालक 45 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र मलिखान सिंह और कार सवार 43 वर्षीय कृष्ण कुमार क्षेत्रीय पुत्र रामलाल, निवासी तेलीबाग, लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।



