National
गोरखपुर: स्कूल में मासूम को पीटने वाली शिक्षिका की शिकायत दर्ज, 3 साल के बच्चे से बर्बरता के आरोप
जागरण संवाददाता,गोरखपुर। तीन वर्ष के बच्चे के साथ स्कूल में मारपीट और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने शिक्षिका पर बच्चे को थप्पड़ मारने और सिर को नाखून से नोचने का आरोप लगाया है। पिता का दावा है कि स्कूल
लेखक Satish Kr. Pandey138K पढ़े गए

जागरण संवाददाता,गोरखपुर। तीन वर्ष के बच्चे के साथ स्कूल में मारपीट और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने शिक्षिका पर बच्चे को थप्पड़ मारने और सिर को नाखून से नोचने का आरोप लगाया है। पिता का दावा है कि स्कूल का सीसीटीवी फुटेज देखने पर बच्चे को थप्पड़ मारते और बाल खींचते हुए शिक्षिका दिखीं।
शनिवार को पिता ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर स्कूल का एक महीने का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि साक्ष्य मिटाए न जा सकें। शाहपुर के एचएन सिंह चौराहे के पास गोविंद नगरी निवासी अतुल सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शहर के एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है, जबकि छोटे बेटे की उम्र तीन साल है।



